हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद अरिफ) हरिद्वार। कस्बा जोशीमठ में नटराज चौक पर 8:00 बजे के आस पास स्थानीय लोगो ,व्यापारियों द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को जो की महिला के वेश में किन्नर रूप में था, बच्चा चोर समझते हुए पकड़ा वा घेरा गया, मौके पर तत्काल पुलिस पहुंची और इस संदिग्ध व्यक्ति को थाने ले आए, थाने में गहन पूछताछ व जांच पड़ताल की गई तथा पूछताज में इसके द्वारा अनर्गल बयान दिए गए कि मेरे द्वारा तीन बच्चे  चमोली से उठाएगए है, 
                            देखें वीडियो
कोतवाली चमोली से भी जानकारी प्राप्त की गई, तो ऐसा कोई भी तथ्य प्रकाश में  नहीं आया। उक्त संदिग्ध व्यक्ति द्वारा थाने में पूछताछ के दौरान दिय गए बयान झूठे असत्य वा निराधार पाए गए। संदिग्ध की अनर्गल बयानबाज़ी तथा नाम पता बदल बदल कर बताना, बिना आईडी के बताना, तथा पूछताछ पर संदिग्ध का आक्रोशित हो जाना उक्त तथ्यों के आधार पर संदिग्ध के विरूद्ध आवश्यक  पुलिस कार्यवाही कर जेल भेजा गया। बच्चा चोर बाबत तथ्य एक अफ़वा थी, जो कि जांच पड़ताल उपरांत झूठी वा निराधार पाई गई।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours