हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। सप्तऋषि मंडल द्वारा बूथ समितियों के गठन हेतु चुनावी बैठक कैलाश गली स्थित दून पब्लिक स्कूल में सम्पन हुई, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने की व संचालन मंडल महामंत्री पूरण पांडेय व तरुण नैयर ने संयुक्त रूप से किया। बैठक को संबोधित करते हुए सप्तऋषि मंडल की मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीमती अन्नू कक्कड़ ने चर्चा करते हुए उपस्थित मंडल पदाधिकारियों को चुनावी प्रक्रिया की जानकारी दी एवं वार्ड एवं शक्तिकेन्द्रों पर मंडल अध्यक्ष से विचार विमर्श के पश्चात बूथों के चुनाव अधिकारी नियुक्त किये। विदित हो कि सप्तऋषि मंडल के 13 वार्डों में 69 बूथ हैं जिनमे चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होनी है, इस हेतु जल्दी ही संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन होना है जिसमे सभी बूथ व वार्ड अध्यक्ष सहित सभी 13 वार्डो के पार्षद, मोर्चा अध्यक्ष सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। बैठक को मंडल चुनाव सहसंयोजक, वीरेंद्र सेमवाल ने भी संबोधित किया। बैठक में महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम मखीजा, महामंत्री हेमलता जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश पूरी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र गिरी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र श्रमिक, मंडल उपाध्यक्ष महेश गोड़, युवा मोर्चा महामंत्री चंद्रकांत पांडेय,उपाध्यक्ष देव माहेश्वरी, भाष्कर जोशी, गोमती मिश्रा, पूनम माकन, मोहन पुनेठा, हेमलता राजोरिया, रवि चौहान, अर्चित चौहान, गुलशन भसीन,हरीश शर्मा, सुंदर शर्मा, प्रेम राणा आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours