हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पंडित पूर्णानन्द तिवारी लॉ कॉलेज में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक तिवारी ने दीप जलाकर किया। कॉलेज के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपना योगदान दिया, जिसमें नृत्य, कविताएँ, भाषण, खेल, विचारों से छात्रों को सामाजिक जीवन में शिक्षा का महत्व बताया गया, कार्यक्रम का संचालन शगुन, समा अंसारी और आयोजक सुहैब आलम रहें। वहीं प्रधानाचार्य अशोक तिवारी ने बच्चों को जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन दुनिया भर के शिक्षकों और शिक्षक प्रशिक्षकों को उनके योगदान के लिए याद किया जाता है और शुभकामनाएं दी जाती हैैं। ताकि शिक्षक समाज के प्रति अपनी विशिष्ट जिम्मेदारी का निर्वाह पूरी तत्परता के साथ करते रहें। इस अवसर पर अदिति शिपा, नीलू तोमर, दिव्यांशा, शीतल चौहान, छात्र इंदु अखिल, कार्तिक विशनोई, फैज़ल, आदि सहित शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours