हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। देवभूमि हरिद्वार ई-रिक्शा एसोसिएशन की बैठक खन्ना नगर पर संपन्न हुई जिसमें आदित्य झा को अध्यक्ष व विशाल गोस्वामी को महामंत्री चुना गया, मुख्य संरक्षक मदन कौशिक व संरक्षक मुकेश कौशिक व सचेन्द्र झा को बनाया गया है। सचिव पद पर मनोज, मंत्री नीरज यादव व मंत्री गगन नामदेव कार्यकरणी सदस्य गोपीचंद चुने गए हैं। ई-रिक्शा के प्रधान सुभाष सिंह समेत सभी ई-रिक्शा चालकों ने चुने गए पदधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर आदित्य झा ने कहा मौजूदा समय मे हरिद्वार कोरोना महामारी के कारण यात्रियों की भारी कमी से जूझ रहा है जिसका प्रभाव ई-रिक्शा के व्यवसाय पर भी पड़ा है माँ गंगा से प्रार्थना है. जल्द ही देश कोरोना महामारी से उबरे और हरिद्वार में भी तीर्थ यात्रियों का पुनः आगमन पहले जैसा हो जाए। एसोसिएशन के माध्य्म से शासन प्रशासन तक चालको की समस्याओं को अवगत कराया जाएगा। विशाल गोस्वामी ने कहा ई-रिक्शा चालकों के हितों का ध्यान रखते हुए आगे की रणनीति बनाई जाएगी सभी चालकों से अपील है नियमो का पालन करे। यूनियन की एकता व अखण्डता बनाये रखने का आह्वान किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अनिल पूरी, ई-रिक्शा प्रधान सुभाष सिंह, मोनू सिंधी, भगत सिंह, बलराम सिंह, राकेश कुमार, देवा ठाकुर व देविंदर आदि उपस्थित रहे।
Home
हरिद्वार
हरिद्वार की गूंज: देवभूमि हरिद्वार ई-रिक्शा एसोसिएशन के अध्यक्ष बने आदित्य झा व महामंत्री विशाल गोस्वामी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours