हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। 5 जनवरी 2020 को मनोज दुबे वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स शाखा गुजराडा मान सिंह सहस्रधारा रोड देहरादून ने थाना राजपुर पर लिखित सूचना दी कि उक्त शाखा के एटीएम की पिछले दीवार में सेंधमारी कर अंदर खुसकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसको चोरी की नीयत से क्षतिग्रस्त किया गया है, चेक करने पर उसमे किसी भी प्रकार से कोई कैश आदि की क्षति नही हुई है, इस सूचना पर थाना राजपुर पर उचित धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया, चूंकि उक्त घटना एटीएम में सेधमरी कर क्षतिग्रस्त करने व चोरी का प्रयास करने संबंधी होने के कारण पुलिस उपमहा निरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरता से लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण करने हेतु थाना पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे, जिस पर पुलिस अधीक्षक नगर क्षेत्राधिकारी डालनवाला के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ साथ आस पास लगे सीसीटीवी चेक किये गए जिसमे दो व्यक्तियों के हुलिये की जानकारी प्राप्त हुई, इस हुलिये के व्यक्तियों की तलाश हेतु लोकल पुलिस सूत्रों को प्रभावी रूप से लगाया गया था, तथा टीम द्वारा दिन रात्रि कार्य किया गया, जिसके क्रम में कल दिनाक 13 जनवरी 2020 की रात्रि को पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली कि उक्त हुलिये के दो व्यक्ति स्विफ्ट डिजायर कार में पुनः घटना की फिराक में निकले हैं, इस सूचना पर पुलिस द्वारा सभी बैरियर्स पर प्रभावी चैकिंग प्रारम्भ की गई, तथा एक टीम को लगतार क्षेत्र में भ्रमणशील रखा गया, तभी एक गाड़ी सहस्रधारा हैलीपेड के पास आती दिखाई दी जिसको शक होने पर रोक गया, जिसमे दो व्यक्ति बैठे थे, जिनका हुलिया सीसीटीवी से प्राप्त हुलिए से हूबहू मेल खाता था, इनके तलाशी पर गाड़ी की डिग्गी से एक लोहे का सब्बल व एटीएम का गोल्नुमा स्टील का की पैड टूटा हुआ बरामद हुआ, इनके द्वारा उक्त घटना की संस्वीकृति दी गयी जिस पर इनको गिरफ्तार किया गया, दोनो अभियुक्त गणों को आज मान० न्यायलय पेश किया जा रहा है,नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त भूपेंद्र रावत पुत्र मैदान सिंह रावत नि० ग्राम रौली पोस्ट रौली थाना थलीसैण जिला पौड़ी गढ़वाल, हॉल पता- ब्राह्मवाला खाला थाना रायपुर देहरादून उम्र 30 वर्ष बलवीर उर्फ रघु पुत्र शेर सिंह नि०ग्राम कपरौली पोस्ट कपरौली थाना थलीसैंण जिला पौड़ी गढ़वाल, हाल पता शंकरपुर निकट नवोदय विद्यालय सहसपुर, देहरादून उम्र 30 वर्ष,बरामदगी का विवरण एटीएम कीपैड का स्टील का टुकड़ा, एक आलनकब(लोहे का सब्बल)एक कार स्विफ्ट डिजायर नम्बर UK07 TB 5190 (घटना में प्रयुक्त) दो मोबाइल फ़ोन पूछताछ पर दोनों ने बताया कि  दोनों शादीशुदा बच्चे वाले है, दिल्ली में करीब 8-9 साल तक टैक्सी गाड़ी पर ड्राइविंग का काम किया है, दिल्ली से ही दोनों एक दूसरे को जानते है, करीब 5 वर्षो से देहरादून में किराए के मकान में रह रहे हैं, और अभि० बलवीर सहसपुर में स्कूल के बच्चो की बस पर ड्राइविंग करता है, तथा भूपेंद्र देहरादून में ही स्विफ्ट टैक्सी कार पर ड्राइविंग करता है, दोनो को प्रति माह करीब 10 से 12 हज़ार रुपये कमाई हो जाती है, भूपेंद्र ने पहले एक गाड़ी टाटा इंडिका फाइनेंस पर खरीदी थी, काम ठीक से नही चल पाने के कारण किश्त समय से नही भर पाया तो कुछ सालों बाद गाड़ी को खड़ा कर दिया, अब बैंक में शेष 2 लाख रुपये शेष जमा होने थे, जिस पर बैंक ने भूपेंद्र पर केस कर दिया और गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया, ज्यादा दबाब होने पर दो लाख रुपये कही से भी प्राप्त करने के लिए बलवीर के साथ मिलकर योजना बनाई की एटीएम में चोरी करेंगे, और दिनाँक 4 जनवरी को बलवीर को सहसपुर से बुला लिया, लोहे के सब्बल की व्यवस्था दिन में ही भूपेंद्र ने एक कबाड़ी के यहाँ से कर ली थी, शाम को 8-9 बजे के करीब इसी स्विफ्ट कार से दोनों घटना के लिए निकले गए, पहले सहस्रधारा रोड पर एकांत में लगे एटीएम की तलाश करने लगे एक पीएनबी एटीएम पर सामने से शटर में ताला लगे होने पर देखा कि पीछे दीवार खोदने की जगह नही होने के कारण आगे बढ़े तो ओबीसी बैंक एटीएम की पिछली दीवार तथा छुपने की पर्याप्त आड़ होने के कारण टारगेट फिक्स करके गखड़ी को देर रात्रि में मुख्य सड़क से अंदर वाली सड़क के किनारे खड़ी कर दीवार फांदकर एटीएम की पिछली दीवार को सब्बल से तोड़कर अंदर प्रवेश कर एटीएम को तोड़कर पैसे निकालने का प्रयास करने लगे, उस दौरान बलवीर को बाहर निगरानी के लिए छोड़ दिया, काफी देर के बाद जब पैसा निकालने में सफलता नही मिली तो यह वह से निकलकर पीने कमरे पर चले गए, चूंकि पैसो की सख्त जरूरत थी तो कल पुनः पूरी तैयारी के साथ एटीएम के बारे में जानकारी कर चोरी के लिए निकले थे कि पकड़े गए, अभि०गणों द्वारा पूर्व में किसी घटना के करने से इनकार किया है, फिर भी संबंधित थानों से जानकारी की जा रही है, इनके द्वारा अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों की भी जानकारी दी गयी है, जिनका परीक्षण/विश्लेषण कर विवेचना में सम्मिलित कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी, इस प्रकार गठित टीम द्वारा दिन रात मेहनत से कार्य कर पुलिस टेक्टिक्स का उपयोग करते हुए, वारदात का खुलासा किया गया है, तथा साथ ही और घटनाओं के होने से पहले उसको रोकने में सफलता प्राप्त की गई है, जिसकी जनता व उच्चा अधिकारीगणो द्वारा प्रसंशा की गई है।पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष राजपुर अशोक राठौड़, उपनिरीक्षक ताजबर सिंह, आई०सी चौकी आई०टी०पार्क कानि० रोबिन रमोला, कानि० हिमांशु आर्य व कानि० कुंवर राणा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours