हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। फिट इंडिया जन आंदोलन के अंतर्गत अजीतपुर में नेहरू युवा मंडल अजीतपुर के खेल मैदान में नेहरू युवा केंद्र संगठन के राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रखर कश्यप द्वारा युवाओं को फिट रहने की शपथ दिलाई गई। प्रखर ने कहा कि युवा देश का भविष्य होते हैं उन्हें नशा जैसे गलत आदतों को छोड़कर समाज और देश हित मे सोचना चाहिए। जिसमें सभी युवाओं ने शपथ लेते हुवे कहा कि हम अपने घर जाकर भी और अपने मोहल्ले में जाकर सभी को यह शपथ दिलाएंगे और फिट रहने के लिए प्रतिदिन व्यायाम जिम करेंगे। साथ ही गांव के सभी युवाओं ने मिलकर यह भी ठाना है कि फिट रहने के लिए ना तो नशा करेंगे और ना नशा करने देंगे। अपने आसपास साफ-सफाई भी रखेंगे जिससे कोई बीमारी न फैल सके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours