हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। ओम आरोग्यम योग मंदिर एवं जीवन्तिका योग कुंज द्वारा शिक्षक दिवस पर आयोजित शिक्षा सृजन रत्न सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन होटल लैंडमार्क में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डाॅ.ललित नारायण मिश्र, अपर मेलाधिकारी हरिद्वार, डाॅ.देवी प्रसाद त्रिपाठी, कुलपति उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय, योगी रजनीश, डाॅ.विशाल गर्ग, जगदीश लाल पाहवा, मनोज गौतम, बालकृष्ण शास्त्री, अर्चना शर्मा तथा शिक्षको ने मिलकर संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया।कार्यक्रम को संचालित करते हुए योगी रजनीश ने पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन परिचय बताते हुए उनके सिद्धान्तो को जीवन में उतारने का संदेश दिया तथा उन्होने कहा कि सम्मान पत्र केवल एक स्मृति चिन्ह न होकर आपके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में समाज को दिये गये अमूल्य योगदान की सराहना करने का एक प्रयास है। निश्चित ही आपके सम्मानित होने से और सब भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होगे, साथ ही योगी रजनीश ने तुलसी पात्र भेट कर सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा पर्यावरण को संजोने का एक हरित संदेश भी दिया।
शिक्षा सृजन रत्न सम्मान समारोह में प्रोफेसर देवी प्रसाद त्रिपाठी जी (कुलपति-उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय), ओ.पी.जमदग्नी जी (प्रबन्ध निदेशक-जमदग्नी पब्लिक स्कूल), डाॅ अनुपम जग्गा (प्रधानाचार्य- दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर), डाॅ बीटा गर्ग (प्रधानाचार्य-न्यू सैंट थोमस एकेडमी), श्रीमति पूनम श्रीवास्तव (प्रधानाचार्य-दिल्ली पब्लिक स्कूल, दौलतपुर), डा.अरविन्दनारायण मिश्र (असिस्टेण्ट प्रोफेसर-उत्तराखंड संस्कृत वि.वि.),  माया देवी (पूर्व सहायक अध्यापिका), आनंद पाल सिंह (पूर्व प्रधानाध्यापक),  मीनाक्षी अग्रवाल (प्रधानाचार्य-एच.आर. पब्लिक स्कूल), गोपाल अग्रवाल (अध्यक्ष-एच.आर. ग्रुप), ममता तोमर (प्रधानाचार्य-पुलिस मॉडर्न स्कूल, पुलिस लाइन), श्रीमति मीनाक्षी शर्मा  (प्रधानाचार्य-एस.डी.इण्टर कालेॅज), डाॅ विजयपाल सिंह (प्रधानाचार्य-सरस्वती विद्या मन्दिर), दीपक मिश्रा (शिक्षक-डाॅ हरि राम आर्य इण्टर काॅलेज), डाॅ मंजू अग्निहोत्री (पूर्व मैडिकल आफिसर), आरती गौतम (प्रधानाचार्य-उद्देश्वर पब्लिक स्कूल),  माधवी भट्टाचार्य (नृत्य शिक्षिका), करुणा चैहान (संगीत शिक्षक), अर्चना तलगांवकर (संगीत शिक्षिका-डी.ए.वी स्कूल) को ‘‘शिक्षा सृजन रत्न‘‘ से डाॅ. ललित नारायण मिश्र, योगी रजनीश, अर्चना शर्मा, डाॅ विशाल गर्ग, जगदीश लाल पाहवा आदि ने शाल एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही ओश्विन शर्मा ने सभी को तिलक लगाकर एवं यशस्वी शर्मा ने सभी शिक्षको को प्रकाश का प्रतीक मिट्टी का लैम्प भेंट किया।
कार्यक्रम में को सम्बोधित करते हुए डाॅ देवी प्रसाद त्रिपाठी ने योगी रजनीश की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से सभी को प्रेरणा मिलती है तथा उत्साह वर्द्धन होता है एव हम सब की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है, क्योकि सम्मान का अर्थ है कि आप बेहतर कर रहे है और आपको और बेहतर करना पडेगा। इसी क्रम में डाॅ ललित नारायण मिश्र ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी सम्मानित हुए शिक्षको को ऊँ आरोग्यम योग मन्दिर द्वारा सम्मानित किये जाने पर शुभकामनाएं दी और साथ ही कहा कि माता-पिता बच्चे के जीवनदाता होते हैं किन्तु एक शिक्षक उस बच्चे के जीवन में ज्ञान का प्रकाश भरकर उसे सही मार्ग पर चलना सिखाता है जिससे मनुष्य परिवार, समाज, रिश्तो एवं कार्य में भी सहजता से समन्यव बना एक व्यवस्थ्ति जीवन जी सकता है।
कार्यक्रम में अर्चना शर्मा, विकास चैहान, डाॅ वी.के.अग्निहोत्री, डाॅ महेन्द्र आहूजा, डाॅ महेन्द्र राणा, डाॅ एस.सरकार, ललित मिंगलानी, आशीष अग्रवाल, आचार्य सुमित रावल, आचार्य अनुरागी, कमला जोशी, नरेशरानी गर्ग, नेहा मलिक, मानसी मिश्रा, कवियत्री पूनम ऱज़़ा, कवि सचिन राणा, ऋतिका थपलियाल आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours