हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबन्द। नगर के एक मौहल्ले के लोगो ने किराये के मकान में रह रही एक महिला पर वेश्यावृत्ति का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस को दी तहरीर में मौहल्ले वासियो ने बताया कि तीन साल से उक्त महिला यहाँ रह रही है जो गलत धंधा कर माहौल खराब कर रही है।
देखें वीडियो
उन्होंने बताया कि उक्त महिला के यहाँ रोज लोगो का आना जाना लगा रहता है जिससे बहन बेटियों का घर से निकलना भी दुर्भर हो गया है। उनका आरोप है कि अगर कोई उसके खिलाफ बोलता है तो उक्त महिला उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाती है और रात भी पड़ोस के एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा टोकने पर छेड़छाड़ का आरोप लगा उसे थाने में पहुँचवा दिया था। उन्होंने कहा कि सभी मौहल्ले वासी उक्त महिला से परेशान है। कोतवाली प्रभारी आनन्द देव मिश्र ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है महिला की जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours