हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। सावन का तीसरा सोमवार और नाग पंचमी आज एक साथ हैं धर्मनगरी हरिद्वार के शिव मन्दिरो मे भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही शिव भक्तो की भीड उमड रही है माना जाता है कि सोववार और नाग पंचमी एक साथ आने से सोमवार का व्रत रखना और नाग पंचमी पूजा दोनों का महत्व बढ़ जाता है। ऐसे योग में भगवान शिव की उपासना करने और नागों की पूजा करने से भोलेनाथ के भक्तों पर विशेष कृपा बरसती है 
        देखें वीडियो: रंजीता सैनी श्रद्धालु
हरिद्वार की उपनगरी कनखल के दक्षेश्वर महादेव के मंदिर मे सुबह से ही शिव भक्त लाइनो मे लग कर जलाभिषेक कर रहे है दक्षेश्वर महादेव मंदिर को भगवान शिव के ससुराल माना जाता है, मान्यता है कि भगवान शिव पूरे सावन की महीने यहॉ पर विराजमान रहते है और अपने भक्तो का कल्याण करते है भक्तो का कहना है कि दक्षेश्वर महादेव मंदिर मे सावन मे जलाभिषेक करने से भगवान शिव सभी मनोकामना पूरी करते हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours