हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार द्वारा कश्मीर मुद्दे पर अपनी गंभीरता दिखाते हुए अनुच्छेद धारा 370 को समाप्त किए जाने का समर्थन करते हुए पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह की प्रशंसा व्यक्त की। जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म करने और उसका बंटवारा करके केंद्र शासित प्रदेश के एलान के बाद राज्यसभा में जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म करने की सिफारिश की, इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद ने इससे मंजूरी दे दी,
देखें वीडियो: संजय चोपड़ा ने क्या कहा
आपको बता दें कि गृह मंत्री ने सदन में कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के खंड एक को छोड़कर सभी प्रावधानों को खत्म किया जा रहा है साथ ही लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश के रूप में जम्मू कश्मीर से अलग किया जा रहा है। और इस पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 समाप्त किये जाने पर सरकार का ऐतिहासिक फैसला बताया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours