हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) उत्तर प्रदेश। बिठूर तीर्थ पर आज प्रत्येक रविवार की तरह गंगा सुरक्षा दल के सदस्यों ने बिठूर के गंगा घाटों पर चलाया स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान इस तीसरे सोमवार को देखते हुए गंगा घाटों व शिव मंदिरों की की गई साफ सफाई मुख्य घाट ब्रह्मा वर्त सीताराम भैरव घाट कौशल्या घाट ब्रह्मेश्वर महादेव मंदिर चिपड़े ईश्वर महादेव गणेश मंदिर सरकार स्वामी आश्रम के आसपास वह गंगा में पड़ी गंदगी की की गई साफ सफाई वही सदस्यों का कहना है की सावन का पवित्र महीना वाह गंगा घाटों पर हजारों की संख्या में प्रतिदिन आने वाले तीर्थयात्रियों को इस समस्या से जूझना पड़ता है,
घाट पर नमामि गंगे द्वारा 2 दर्जन से अधिक सफाई कर्मचारी नियुक्त लेकिन गंगा घाटों के चारों ओर गंदगी ही गंदगी बनी रहती है जिस पर प्रत्येक रविवार को गंगा सुरक्षा दल के सदस्यों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की जाती है लेकिन नमामि गंगे के अधिकारियों की लापरवाही के चलते सफाई कर्मचारी हाथ में झाड़ू लेकर सिर्फ घूमते ही नजर आते हैं वही आज देखने को मिला की तीर्थ पर कुंतल ओ हवन सामग्री मूर्ति कचरा आदि पॉलिथीन की बैगों में भर कर गंगा में प्रवाह करने आए लेकिन उन्हें गंगा सुरक्षा दल के सदस्यों ने रोकने की कोशिश की तो वही दबंग नाव चालक ने कहा हमारी नाव पर लादो और हम गंगा में विसर्जन करवाएंगे और नाव लेकर ब्रह्मावर्त घाट के ठीक सामने उस पार मूर्ति पूजन सामग्री कचरा आदि गंगा में विसर्जन करने लगे तो गंगा सुरक्षा दल के सदस्य नाव लेकर उस पर पहुंचे काफी मना करने के बाद फिर भी गंगा में विसर्जन किया सिर्फ पॉलीथिन बाहर निकालकर फेक दी इस पर ना गंगा सभा कमेटी और ना ही किसी पंडा ने मना करने की कोशिश की जिस पर सुरक्षा दल के सदस्य मजबूर होकर रह गए, इस मौके पर बच्चा तिवारी, राजू बाबा, कल्लू मिश्रा, शैलेश शुक्ला, गोलू सिंह, लालजी अवस्थी, सौरभ अखिलेश, शशांक शुक्ला, कासी तिवारी, रामविलास, अनिल व निषाद सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours