हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर राजकीय डिग्री कॉलेज का आज शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने निरीक्षण किया। क्लासरूम से लेकर लाइब्रेरी तक का भी निरीक्षण किया गया, उन्होंने स्टाफ से बातचीत की और रजिस्टर तक भी चेक किए, छात्रों की उपस्थिति कम होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि अगर 180 दिन छात्र स्कूल नहीं आता है तो उसको परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा साथ ही उन्होंने प्रोफेसरों को आदेश दिया कि जिस बच्चे की उपस्थिति कम है उनके अभिभावकों को चिट्ठी लिख अवगत कराएं। वही निरीक्षण पर पहुंचे शिक्षा मंत्री से प्राचार्य ने कहा कि एम ए क्लास के लिए पिछले वर्ष प्रपोजल भेजा गया था इतिहास और नागरिक शास्त्र के लिए जून में भी रिमाइंडर भेजा गया है 
देखें वीडियो: धन सिंह रावत शिक्षा मंत्री उत्तराखंड सरकार

लेकिन अभी तक उस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा निरीक्षण करने पहुंचे शिक्षा मंत्री ने कॉलेज में वृक्षारोपण भी किया उन्होंने कहा कि मैं पहला ऐसा शिक्षा मंत्री हूं जो उत्तराखंड के सभी कालेजों में जा रहा हूं और वहां की समस्याओं से अवगत होकर समस्या का समाधान कर रहा हूं उन्होंने यह भी बताया कि हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि सबसे पहले वह कॉलेजों में 100% टीचरों की व्यवस्था हो और सभी स्कूलों में लाइब्रेरी हो और उन्होंने प्राचार्य से यह भी कहा कि जिन विषयों के अध्यापक नहीं है उन विषयों के लिए अपने स्तर से ₹500 पीरियड के हिसाब से कोई टीचर रख सकते हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours