हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ० आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार व उपनगरी ज्वालापुर मे बढते नशे के कारोबार के खिलाफ आज ज्वालापुर के सम्मानित समाज के युवाओं ने पुलजटवाडा से एक बाईक रैली निकाली जिसमे रानीपुर मोड पर नशे का पुतला फूंक कर युवाओं ने आक्रोश प्रकट किया, उसके बाद सभी युवाओं ने नगर मजिस्ट्रेट महोदया को एक ज्ञापन दिया जो महामहिम राज्यपाल महोदया को सम्बोधित था, ज्ञापन के माध्यम से बढते नशे के कारोबार और नशा करने वाले नौजवानो के भविष्य को लेकर चिन्ता जाहिर की गई, ज्ञापन लेने से पूर्व नगर मजिस्ट्रेट महोदया से प्रसिद्ध समाज सेवी नवाब भारती ने उपनगरी मे नशे के कारोबार पर कार्यवाही ना होने के सम्बंध मे अवगत कराया तथा शासन प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया, ज्वालापुर उपनगरी के प्रसिद्ध सूचना अधिकार कार्यकर्ता और प्रधानाध्यापक नजर अजीजिया कस्साबान अब्दुल सत्तार जी ने भी नगर मजिस्ट्रेट महोदया से बढते नशे पर बात की और कहाँ कि कानून का कार्य कानून ही करेगा,
आमजन कानून अपने हाथ मे नही ले सकता हाँ केवल आम समाज शासन प्रशासन को यदि सूचना देता भी है, तो शासन प्रशासन समय पर कार्यवाही करता नजर नही आता है, जो एक चिन्ता की बात है, ज्ञापन देने वालो मे मुख्य रूप से नवाब भारती, अब्दुल सत्तार, मनव्वर कुरैशी, महताब, मास्टर इस्लाम, वसीम, आफताब सैफी, सोनू, शाहवेज, नौशाद, मास्टर फिरोज, शाकिर, उस्मान, सानूर सैफी, आसिफ उर्फ एफटी विराट, शाहवेज ज्ञानी, सद्दाम, नाजिम, सैफ अली, सोहराब, अल्ताफ, राव राहुल, नाजिर, गुड्डू,, फिरोज कुरैशी, जावेद,दिलशाद, तनवीर कुरैशी, नजफ कुरैशी,, सलमान कुरैशी, साहरियाज, शाहरियान, सुहैल, आदिल कुरैशी, बाला कुरैशी, अदनान, फरहान कुरैशी, मोनू कुरैशी, मोहित, नदीम सैफी, जुनैद, आदिल, मुन्ना, अजीम, अमन सलमानी, आयान, सोऐब अंसारी, आकिल सोनू, आमिर कुरैशी, राशिद कुरैशी, दानिश मंसूरी, असलम कुरैशी, सोऐब पीर जी आदि।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours