हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर धारीवाला गांव में किसानों की लगभग 20 बीघा गन्ने की फसल को अज्ञात दबंगों द्वारा तबाह कर दिया गया है फसल की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है किसानों का आरोप है कि उनकी गन्ने की फसल लगभग तैयार थी लेकिन दबंगों के द्वारा रात को ट्रैक्टर चलाकर पूरी फसल को तबाह और बर्बाद कर दिया है उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला खनन से जुड़ा हुआ है क्योंकि हम खनन वालों को रोकते हैं और खनन माफिया धड़ल्ले से दिन और रात खनन करते हैं जिसकी शिकायत हम लोगों ने उच्चधिकारियों को भी की है बावजूद इसके खनन माफिया पर कोई कार्यवाही नहीं होती है उसी का खामियाजा आज हम किसानों को भुगतना पड़ रहा है हमारा गांव बाढ़ पीड़ित है और हम लोग मुजफ्फरनगर से यहां आए हुए हैं सरकार ने हमें पट्टे आवंटित किए गए हैं लेकिन कुछ पट्टों पर लोगों ने जबरदस्ती कब्जा किया हुआ है और कुछ हमारे कब्जे में है जो हमारे कब्जे में है उन पर हमने फसल लगाई हुई थी जो पूरी तरह से दबंगों ने बर्बाद कर दी है जिससे हमारे सामने अब रोजी-रोटी का भी संकट पैदा हो जाएगा किसानों ने जिला अधिकारी से लेकर एसडीएम तहसीलदार कानूनगो लेखपाल तक यह आरोप लगाया है कि हम बार-बार शिकायत करते हैं क्षेत्र में लगातार खनन जारी है बावजूद उसके कोई कार्यवाही नहीं हो पाती है जिससे खनन माफियाओं का हौसला और बुलंद हो जाता है और इसी से चिढ़ कर उन्होंने हमारी फसल को बर्बाद कर दिया है अभी तक मौके पर प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा नहीं पहुंचा है जिससे किसानों में भारी आक्रोश है अब देखना यह होगा कि क्या पीड़ित किसानों को इंसान मिल पाएगा और खनन माफियाओं के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई हो पाएगी यह भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है



Post A Comment:
0 comments so far,add yours