हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। श्री राधे कृष्णा सेवा समिति के अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ उत्तराखंड ग्राम कुडी भगवानपुर हरिद्वार ठाकुर सोनू चौहान ने केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर राज्य से धारा 370 को हटाने के निर्णय की तारीफ की और इस निर्णय का स्वागत किया, साथ ही साथ कहा कि धारा 370 भारतीय समाज को खटकती थी, क्योंकि एक देश एक संविधान ना होने के कारण भारतीय को सही नही लगता था, अब जम्मू कश्मीर के लोग देश की मुख्यधारा मे लोटेंगे, तथा भारत का विकास होगा, इससे पूर्व जम्मू कश्मीर का अपना झंडा तथा अपना संविधान था, तथा राज्य मे 06 साल मे चुनाव होते थे, अब हर 05 साल मे चुनाव होगे, अब जम्मू कश्मीर मे वो सब कुछ लागू होगा जो पूरे देश मे लागू होता था। ठाकुर सोनू चौहान ने कहा कि मैं इस फैसले का व्यक्तिगत रूप से स्वागत करता हूँ, तथा आशा करता हूँ की भारत सरकार इस संवेदनशील मामले को सतर्कतापूर्वक संभाले और जम्मू कश्मीर के स्थानीय निवासियों सहित हमारे सुरक्षा बलों के जवानों की भी सुरक्षा हेतु उचित प्रबंधन करें।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours