हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। रुड़की क्षेत्र के ब्रहमपुर में स्थित बासुदेव लाल मैथिल सरस्वती विद्या मंदिर के 16 वे स्थापना दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा के नरेश बंसल कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त उत्तराखंड सरकार व रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने स्कूल में पहुंचकर एक भवन एवं बस गाड़ी का उद्घाटन किया। वही विद्यालय के संस्थापक एवं संरक्षक गिरधर किशोर मैथिल के जन्म दिवस पर उनकी दीर्ध आयु के लिए उनकी बिटिया श्रीमती अन्नू बंसल, राकेश सैनी एवं विद्यालय परिवार द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन भी किया गया, साथ ही बच्चों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन पुष्प चरण कर किया गया और मां शारदा की वंदना प्रस्तुत की गई। 
देखें वीडियो: अन्नू बंसल संस्थापक की पोती
उसके उपरांत सभी अतिथियों का स्वागत बहिनों के द्वारा गीत के माध्यम से किया गया, इस अवसर पर बच्चों ने अपने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। 
देखें वीडियो
कार्यक्रम में बच्चों के माता-पिता, स्कूल स्टाफ एवं गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों के अच्छे भविष्य की कामना की, वही प्रदीप बत्रा विधायक रुड़की एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नरेश बंसल ने बच्चों को पुरस्कार देकर आशीर्वाद दिया, और अच्छे भविष्य की कामना की। इस मौके स्कूल संस्थापक की पोती अन्नू बंसल, प्रधानाचार्य वीरपाल सिंह, राजीव शर्मा आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours