हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। पंजाब नेशनल बैंक मण्डल कार्यलय हरिद्वार में बैंक मित्रो की तिमाही समीक्षा बैठक मण्डल प्रमुख नीरेंद्र कुमार द्वारा ली गई। जिसमे मण्डल प्रमुख द्वारा पिछली तिमाही में अच्छा कार्य करने वाले बैंक मित्रो क़ो सम्मनित किया गया। जिसमे प्रथम स्थान में संदीप कुमार क़ो सम्मनित किया गया। आपको बता दें बैंक मित्रो की नियुक्ति जन धन योजना के समय की गई थी। जिसमे बैंक मित्रो ने ऐसी जगह जहाँ बेंकिंग सेवा नही है वहाँ गाँव गाँव तक बैंक सेवा पहुंचाने का कार्य किया है। इस अवसर पर बैंक मित्रो के ऑपरेशनल हेड राव शाबान राजपूत क़ो मण्डल कार्यलय में सराहनीय कार्य करने हेतु अवार्ड देकर मण्डल प्रमुख द्वारा सम्मनित किया गया। इस अवसर पर उपमण्डल प्रमुख सिंगला जी द्वारा सभी बैंक मित्रो क़ो शुभकामनाए दी गई वही एफ आई मेनेजर संजीव अरोडा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति के लाभ भारतीयों क़ो 2 लाख रुपए के क्लेम के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया गया। बैठक में हर्ष मलिक, रवि कुमार, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours