हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत बसेड़ी खादर गांव में रिजवान मास्टर द्वारा नि:शुल्क कोचिंग सेंटर खोला गया। जिसका उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी अमजद मलिक ने फीता काटकर किया। नि:शुल्क कोचिंग सेंटर का उद्देश्य गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण कराने का है। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी अमजद मलिक ने कहा कि नि:शुल्क कोचिंग सेंटर द्वारा गरीब बच्चों को शिक्षा देना बहुत ही सहानीय कार्य है यह पहल शिक्षा से वंचित गरीब बच्चों के लिए उजाले की किरण है रिजवान मास्टर ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य होते है। और बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देना हमारा पहला कर्तव्य है। जिससे आगे चलकर यही बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, विज्ञानिक और अच्छे नेता बनकर देश की सेवा कर सके। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क कोचिंग सेंटर खोलने का उद्देश्य गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा देना है पैसे की भाव से अच्छी शिक्षा से वंचित  बच्चों का जीवन अंधकार की ओर चला जाता है जिसे देखते हुए आज नि:शुल्क  कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया है। इस अवसर पर ग्राम वासियों ने मास्टर रिजवान की प्रशंसा करते हुए नि:शुल्क कोचिंग सेंटर के उज्जवल भविष्य की कामना की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours