हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आपको बताते चलें कि रानीपुर कोतवाली क्षेत्रा अन्तर्गत फ़ाउंड्री गेट के पास दो अज्ञात युवकों द्वारा अज्ञात मोटरसाइकिल से साइकिल सवार एक महिला का बैग छीन कर दोनों युवक फरार हो गए थे, जिसमें उस महिला का मोबाइल फोन बैग में ही था, जिसके संबंध में महिला के पिता द्वारा थाना हाजा पर मु०अ०स० 175/19 धारा 356, 379 भादवि में पंजीकृत कराया गया, अभियोग के अनावरण वह अभियुक्तों की घर पकड़ हेतु टीम गठित की गई, पुलिस टीम गठित में रानीपुर कोतवाली उपनिरीक्षक विकास रावत, का० केशर सिंह व का० सोहन राणा, जिसमें आज दिनांक 04.08.19 को सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस तथा मुखवरी की सूचना के माध्यम से केंद्रीय विद्यालय से 100 मीटर आगे चौक से दो अभियुक्त गण राहुल व शिवम को मय एक मोबाइल ओप्पो A-83 रंग सफेद सुनहरा वह घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल ग्लैमर संख्या नंबर यूके 08 जी 8621 रंग सिल्वर मोटरसाइकिल को मौके से उक्त मुकदमे से संबंधित मोबाइल, मोबाइल संख्या उपरोक्त बरामद कर गिरफ्तारी की गई, अभियुक्त गण के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours