हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कनखल थाना पुलिस द्वारा फरार चल रहे तीन वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। जो आए दिन पुलिस से बचने के लिए अपनी जगह बदल बदल कर आंख मिचोली का खेल खेल रहे थे। लेकिन वारंटी पुलिस के बिछाए हुए जाल से नहीं बच पाए। और कनखल थाना पुलिस ने मुस्तैदी के साथ तीनों वारंटीओं को घेरकर धर दबोचा। वारंटी संजीव कुमार पुत्र चंद्र प्रकाश निवासी संदेश नगर, प्रद्युम्न अग्रवाल पुत्र स्वर्गीय अमरनाथ पहाड़ी बाजार जैन मंदिर कनखल तथा महेश चंद्र कुशवाहा निवासी जगजीतपुर को आज न्यायालय में पेश किया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours