हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जनपद पुलिस द्वारा वारंटीयो की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जाने वाले अभियान के तहत हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भगवानपुर के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर वारंटीयो के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में बयान को जारी रखते हुए दिनांक 4.08.2019 को थाना भगवानपुर के हल्का सिकरौढा में पुलिस टीम वारंटी की तलाश व धर पकड़ में लगी थी काफी लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी छोटा पुत्र नसीर उम्र 35 वर्ष ग्राम सिकरौढा थाना भगवानपुर के संबंध में पतारसी सुरागरसी व अथक प्रयास करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त वारंटी काफी समय से रात्रि में घर पर नहीं रहता आजकल उसने गांव से दूर मिल्ख के जंगल में फैक्ट्री खोल रखी है वहीं पर छुपकर रहता है, इस सूचना पर भगवानपुर थानाध्य संजीव थपलियाल व उपनिरीक्षक अरविंद रावत द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ अचानक रात्रि में बनी फैक्ट्री में दबिश दी गई, तो दो व्यक्ति कुछ लोहे के सम्मान बना रहे थे जिनमें से एक व्यक्ति के नाम पता पूछने पर अपना नाम छोटा पुत्र नसीर उम्र 35 वर्ष ग्राम सिकरौढा थाना भगवानपुर व दूसरे व्यक्ति ने  महबूब पुत्र आशिक उम्र 72 वर्ष निवासी ग्राम काले वाला खेड़ी थाना भगवानपुर बताया, चेकिंग की गई तो पाया गया कि दोनों व्यक्ति इस सुनसान जंगल में फैक्ट्री में अवैध अस्लाह का निर्माण कर रहे थे दोनों से सख्ताई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि हम लोग ज्यादा पैसे कमाने के लालच में यह काम कर रहे हैं हम एक तमंचा ₹4000 में बेचते हैं दोनों व्यक्तियों से निर्मित एवं अधिनियमित तमंचे के साथ बनाने के उपकरण व तमंचे के पुर्जे बरामद हुए हैं उक्त संबंध में मुकदमा संख्या 332,19 धारा 3,5,25 शास्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया, अभियुक्त महमूद अस्लाह बनाने का पुराना कारीगर है जो कि पूर्व में भी अवैध अस्लाह के कारोबार में थाना भगवानपुर से वर्ष 2012 में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है एवं छह माह पूर्व थाना फतेहपुर सहारनपुर से अवैध अस्लाह रखने के जुर्म में जेल गया है अभियुक्त छोटा पुत्र नसीर उपयुक्त वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत लकड़ी चोरी तथा मारपीट के मुकदमे में जेल जा चुका है पूर्व मुकदमों में दोनों अभियुक्तगण जमानत पर रिहा हैं छोटा उपरोक्त वाइल्ड लाइफ एक्ट के संबंध में गिरफ्तार वारंटी की तमिल की गई है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours