हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कनखल थाना पुलिस ने 48 पव्वे देसी अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है रात्रि के समय चेतक पुलिस कांस्टेबल संतोष व अनिल कुमार गश्त पर थे इसी दौरान बिजली घर तिराहा इन्दिरा बस्ती के पास से 48 पव्वे देसी शराब अवैध परिवहन करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं थाना कनखल अध्यक्ष हरिओम राज चौहान का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जो भी व्यक्ति अवैध कारोबार में लिस्ट पाया गया, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई पुलिस के द्वारा अमल में लाई जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours