हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) हरिद्वार श्री भगवत किशोर मिश्रा की अध्यक्षता में रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में प्रत्येक सोमवार को लगने वाले जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया, जनता मिलन मे अधिकतर समस्याएं छात्रवृति, चकबन्दी, चकरोड, बिजली पानी, पैमाइश, पेंशन आदि की रही। जनता मिलन में कुल 37 समस्याओं के आवेदन प्राप्त हुये जिनमें से अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करते हुये शेष समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को इस निर्देश के साथ निस्तारण हेतु प्रेषित किया गया कि जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करें,
जनता मिलन में महिपाल रूडकी द्वारा वेतन दिलाने, नरेश कुमार औरंगाबाद द्वारा रोजगार दिलाने, सुनील धीमान द्वारा छात्रवृति दिलाने, तेजपाल सिंह सीतापुर द्वारा राशन डीलर की दुकान, धर्मवीर सिंह अलीपुर इब्राहीम द्वारा भूमि खाली कराने, जयकुमार एवं सुरेन्द्र झबरेडा द्वारा पानी की शिकायत, धर्मसिंह अलीपुर रूडकी द्वारा भूमि खाली कराने, सुभाष चन्द्र द्वारा वेतन काटे जाने, विजय औरगांबाद द्वारा बांध की समस्या, गेंदा रहमतपुर द्वारा पैमाइश कराये जाने आदि की शिकायत मुख्यतः रही। इस अवसर पर एसडीएम हरिद्वार कुसुम चौहान सहित जनपदीय अधिकारी उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours