हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। प्रदेशभर के रेडी पटरी फुटपाथ के कारोबारी (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियो की समस्या के निदान व प्रदेश के सभी निकायों नगर पालिका और नगर निगम में नगरी आजीविका मिशन फेरी नीति नियमावली को युद्ध स्तर पर क्रियान्वयन करने को लेकर लघु अपार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने सूबे के शहरी विकास आवास मंत्री मदन कौशिक से मुलाकात कर सामूहिक रूप से प्रतिवेदन सौंपा प्रतिवेदन के माध्यम से मांग की उत्तराखंड शासन में विभागीय अधिकारियों व राज्य के (स्ट्रीट वेंडर) लघु व्यापारियों के संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर राज्य सरकार के संरक्षण में फेरी नीति नियमावली का समय लक्ष्य निर्धारित कर फुटपाथ के लघु व्यापारियों की जन समस्या का निदान के लिए जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया जाए, इस अवसर पर लघु व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासित करते हुए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा राज्य के सभी निकायों में केंद्र सरकार के दिशा निर्देश में समृद्धि भारत के तहत हॉकिंग जोन, वेंडिंग जोन बनाये जाने की प्रक्रिया को शीघ्र और गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा शहरी विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है कि सभी नगर पालिकाओं, नगर निकायों, नगर पंचायतों में टाउन वेंडिंग कमेटियों का गठन कर शासन को अवगत कराये। महा कुंभ मेला 2021 में रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को राज्य सरकार के संरक्षण में मूलभूत सुविधाओं के साथ हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, झबरेड़ा, भगवानपुर, मंगलौर इत्यादि क्षेत्रो में वेंडिंग जोन, हॉकिंग जोन बनाये जाने का सर्वे कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा शीघ्र ही लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के प्रतिवेदन पर विचार कर संबलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को अपना प्रतिवेदन दे रहे लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा उत्तराखंड राज्य में सर्वे कंपनियों के सर्वे के हिसाब से 8 से 10 लाख (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारी है जो रेडी पटरी हाथ ठेली, फेरी टोकरी के माध्यम से अपने परिवार का स्वरोजगार कर जीवन व्यापन करते है। (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को संरक्षण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पूरी के संयुक्त निर्देशन में देश की सभी राज्य सरकारों को भारत सरकार द्वारा 100 दिन का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है कि रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को पुलिस व उत्पीड़न व शोषण से बचने के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन, पथ विक्रेता संरक्षण अधिनियम के तहत स्मार्ट सीटियो की तर्ज में समृद्ध भारत से जोड़ा जाए, चोपड़ा ने यह भी कहा शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को प्रस्तावित बंगलोर, कर्नाटक 6 सितंबर, 7 सितम्बर को देश के 28 राज्यो के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारी 2 दिवसीय सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है, जिसमे लगभग 2000 रेडी पटरी के संगठनों के प्रतिनिधि लघु व्यापारी नेशनल एसोसिऐशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (नासवी) द्वारा आयोजित महा सम्मेलन में शिरकत कर देश के अलग-अलग क्षेत्रो में अपनी समस्या के निदान के लिए महा मंथन करेंगे, उत्तराखण्ड प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से उनके आवास पर मिलने वाले लघु व्यापारियों के प्रतिनिधि मण्डल में भूपेंद्र राजपूत, जयसिंह बिष्ट, मानसिंह, मनोज कुमार, ओमप्रकाश भाटिया, राजकुमार अन्थोनी, असीम जोशी, खुशीराम, रोहित शेट्टी, तसलीम अहमद, जय भगवान, महेंद्र सैनी, राजा राम, मनीष शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours