हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। प्रदेश के शहरी विकास आवास, राजीव गाँधी शहरी आवास, जनगणना, पुनर्गठन एवं निर्वाचन मंत्री मदन कौशिक ने विधान सभा सभाकक्ष में महाकुम्भ मेला-2021 के सम्बन्ध में बैठक की, बैठक में निर्देश दिया गया कि महाकुम्भ मेला-2021 में तेजी लाई जाए तथा गुणवत्ता एवं पारदर्शिता पर विशेष बल दिया जाए, मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि महाकुम्भ मेला से सम्बन्धित स्थाई कार्यों को अगस्त के पूर्व पूर्ण कर लिए जाएं, महाकुम्भ मेला आयोजन की दृष्टि से हरिद्वार जटवाड़ा पुल से मोहम्मदपुर पाॅवर हाउस, गंग नहर काॅवड़ पटरी मार्ग के चैड़ी करण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य प्रत्येक दशा में आगामी कांवड़ मेला के पूर्व कर लिया जाए, कावड़ पटरी पर शौचालय, कैंटीन एवं लाइटिंग का समुचित प्रबन्ध किया जाए, बैठक में कहा गया कि मेला के कार्य में पादर्शिता लाने के लिए स्थाई वित्त नियंत्रक के पद पर तैनाती कर ली जाए, महाकुम्भ मेला के सभी कार्यों का समय पर टेण्डर कर लिया जाए, इस अवसर पर सचिव शैलेश बगौली, मेलाधिकारी दीपक रावत, मेला आई०जी० संजय गुज्याल, अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह और डाॅ० ललित मिश्रा एम०डी०जी०एम०वी० एन० आशीष श्रीवास्तव, मुख्य अभियन्ता लो०नि०वि० राजेन्द्र गोयल, एस०ई० लो०नि०वि० हरीश पांगती, एस०ई० सिंचाई विभाग ए०के०, ई०ई०लो०नि० वि० हरिद्वार दीपक कुमार, ई०ई० उत्तराखण्ड जल संस्थान हरिद्वार नरेश पाल सिंह, ए०ई०लो०नि० वि० हरिद्वार अरूण कुमार, ए०ए०ई० लो०नि०वि० हरिद्वार प्रभात शर्मा, यूपीसीएल वी०एस० पंवार, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours