हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। उत्तराखंड की मंगलोर विधानसभा में स्लाटर हाउस बनाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है जिसका असर आज लक्सर नगर में देखने को मिला, 
                        देखें वीडियो
बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने लक्सर रूड़की तिराहे पर उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद के मुख्य द्वार पर मंगलौर विधानसभा में स्लाटर हाउस बनाया जा रहा है। उस पर तुरंत रोक लगाई जाए उन्होने कहा हम किसी भी सूरत मे स्लाटर हाउस को बनने नहीं देंगे, क्योंकि उसमे गौ हत्या होगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार के एक मंत्री पर भी निशाना साधते हुए परमिशन दिए जाने का विरोध किया है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार को चाहिए अगर किसी मंत्री ने स्लॉटर हाउस की परमिशन दी है उसको भी तुरंत हटा देना चाहिए, क्योंकि मंगलौर क्षेत्र हरिद्वार तीर्थ नगरी का मुख्य द्वार है उस पर हम गौ हत्या नहीं होने देंगे, जिसमे मुख्य रूप से सूर्यकांत सैनी, अर्जुन सैनी, जसपाल सिंह, अमरीश बजरंगी आदि करीब दो दर्जन युवा मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours