हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कनखल थाना पुलिस ने 3 दिन पूर्व इलाके में एक परिवार को बंधक बनाकर लूट करने के मामले का खुलासा करते हुए लूट में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सभी आरोपी पड़ोसी जिलों और हरिद्वार जिले के रहने वाले हैं चौंकाने वाली बात यह है कि यह आरोपी सिर्फ अपने ऐसो आराम के लिए वारदातों को अंजाम देते थे। पकड़े गए चारों आरोपी पढ़े लिखे बताए जा रहे हैं
देखें वीडियो: एसएसपी जन्मेजय खंडूरी हरिद्वार
वहीं बहादराबाद पुलिस ने क्षेत्र में 3 दिन पूर्व हुई हथियारों के बल पर एक कार लूट का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उन से लूटी गई कार बरामद कर ली है साथ ही ज्वालापुर के एक व्यापारी से 10 लाख की फिरौती मांगने वाले दो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है राम नगरी हरिद्वार में भले अपराधी वारदातों को अंजाम देने से गुरेज नहीं कर रहे हैं लेकिन पुलिस भी इन अपराधियों पर अंकुश लगाने में कहीं पीछे नहीं है कनखल बहादराबाद और ज्वालापुर पुलिस ने लूट और फिरौती मांगने के मामले में कुल 08 लोगों को फिलहाल गिरफ्तार किया है जबकि दो अपराधी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं आपको बता दें कि 3 जून को कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कला में रहने वाले एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर पर उस समय धावा बोला था जब बुजुर्ग दूध लेने गए थे चार बदमाशों ने तमंचा और चाकू के बल पर घर में मौजूद महिलाओं से लाखों रुपए के जेवर और नगदी लूट ली थी तमंचे का डर दिखाकर बदमाश मौके से फरार हो गए थे पुलिस ने इस मामले में मंगलोर सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लूटा गया सामान और घटना में प्रयोग की गई कार को बरामद कर लिया है पकड़े गए चारों आरोपी पढ़े लिखे बताए जा रहे हैं आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस अब इनके ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई करने जा रही है वहीं बहादराबाद थाना क्षेत्र में 3 जून को ही कोई एक कार्ड लूट के मामले में भी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है इन लोगों ने तमंचे के बल पर रानीपुर जाल पर सहारनपुर के एक व्यापारी सचिन मलिक से कार लूट हो अंजाम दिया था घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी कार में बैठ फरार हो गए थे। वही ज्वालापुर निवासी मेडिकल व्यवसाई जगदीश पवार से फोन पर ₹1000000 की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बिजनौर और सहारनपुर के मूल निवासी और हाल ही में ज्वालापुर और रानीपुर क्षेत्र में रहने वाले अभिषेक और अक्षय शर्मा को गिरफ्तार किया है इन तीनों खुलासों के बाद तीनों थानों की पुलिस ने राहत की सांस ली है। और एसएसपी द्वारा खुलासा करने वाले पुलिस बलों को पुरस्कृत कर उनकी पीठ भी थपथपाई गई है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours