हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम इक्कड़ कला राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगतनपुर आबिदपुर में कल्चर एक्सचेंज एक्टिविटीज भारत लोक सेवा संस्थान द्वारा नीदरलैंड से 38 छात्र-छात्राओं एवं उनके शिक्षकों का एक दल पहुंचा। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार शर्मा सहित समस्त शिक्षक एवं छात्र छात्राओं ने नीदरलैंड से आई टीम का फूल मालाओं के साथ साथ टीका लगाकर भव्य स्वागत किया। दोनों ओर से शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं का परिचय कराया गया,
देखें वीडियो
इसके बाद समूह बना कर अलग-अलग कार्य दिये गये, सभी ने एक साथ बैठकर भोजन का आनंद लिया भोजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता की गई। संस्था अध्यक्ष मनोज कुमार पाल ने बताया कि नीदरलैंड से जो टीम इंडिया में पहुंची है वह हमारे इंडियन कल्चर को सीखती है और यहां के छात्र छात्राओं के साथ मिलकर कार्य कर उनसे सीख लेते हैं साथी छात्रों के साथ खेलकूद मस्ती डांस भी करते हैं वहीं नरेंद्र कुमार प्रधानाचार्य ने बताया कि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नीदरलैंड टीम का हम ने स्वागत किया और हमारा पूरा स्टाफ मिलकर उनका पूरा सहयोग कर रहे हैं खाने पीने की व्यवस्था भी यहां की गई है और हमारा सौभाग्य है कि हमें यह मौका मिला है। इस मौके पर मनोज दुबे, संस्था अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य हर्षित पाल, सुशील कुमार, प्रवीण कुमार, राजपाल, मनोज धीमान, भरत लाल गर्ग, कविता शर्मा आदि स्टाफ उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours