हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। नगर के सोलानीपुरम, आदर्शनगर व प्रेमकुंज क्षेत्र में नगर विधायक प्रदीप बत्रा और जवाइंट मजिस्ट्रेट नीतिका खंडेलवाल द्वारा नालों की सफ़ाई का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई निरीक्षकों से नाला सफाई कार्य की प्रत्येक दिन की रिपोर्ट मांगी तथा निरीक्षण के दौरान नाले में गंदगी देखकर इसके जल्दी सफाई कराने के निर्देश दिए। विधायक प्रदीप बत्रा ने सफाई में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि बड़े नालों की बरसात से पहले सफाई जरूरी है, सभी बड़े नालों की सफाई एक सप्ताह में हर हाल में सुनिश्चित कराएं। कार्य शुरु कराकर सिल्ट निकालकर उसे वहां से हटवाना जरूरी है। उन्होंने सफाई निरीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि नाले से निकली सिल्ट और कचरे का निस्तारण अति शीघ्र करें, नाले से निकली सिल्ट सड़क पर सूखने के बाद उड़कर घरों में जाती है, जिससे वातावरण प्रदूषित होता है और बीमारी फैलने की भी आशंका बढ़ जाती है, इस दौरान निगम के मुख्य नगर आयुक्त सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours