हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में उपजिलाधिकारी पूरन सिंह राणा ने चार्ज संभाल लिया है चार्ज संभालते ही उपजिलाधिकारी एक्शन में दिखे, और अपने अधीनस्थों की मीटिंग ली। उन्होने अपने अधीनस्थों को चेतावनी देते हुये कहा की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, दूरदराज से आए लोगों की समस्याएं तुरंत सुने और तत्काल प्रभाव से पीड़ितों की समस्या का समाधान करे। 
देखें वीडियो: पूरण सिंह राणा उपजिलाधिकारी लक्सर

उन्होंने यह भी बताया कि लक्सर की जो भी समस्या होगी चाहे सफाई व्यवस्था हो, बिजली, पानी हो उस समस्या का समाधान तुरंत किया जाएगा और लक्सर को पूरी तरह से साफ स्वच्छ रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधीनस्थों को यह भी आदेश दिया कि सभी कर्मचारी समय पर तहसील पहुंचेंगे और अपने काम को निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई अधिकारी समय पर नहीं पहुंचता और पीड़ितों की समस्या नहीं सुनता तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी।

  समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours