हरिद्वार की गूंज (24*7)

  समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें

(रजत चौहान) हरिद्वार। लक्सर कोतवाली भिक्कमपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव बाकरपुर निवासी साहब सिंह सैनी के घर से शुक्रवार रात 12:00 बजे के करीब उनकी गाय खोली गई थी, जिसको  काफी ढूंढने पर गांव से लगभग 200 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत मे धड़ कटा हुआ मिला, गाय की सूचना जब बजरंगदल के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को मिली तो हजारो की संख्या में लोग इकठा हो गए। जिसकी तहरीर लक्सर कोतवाली में दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
                        देखें वीडियो:

क्या है पूरा मामला पढ़िए:
वही जब राष्ट्रीय हिंदी सा० समाचार पत्र हरिद्वार की गूंज, HKG NEWS पोर्टल के प्रधान संपादक रजत चौहान ने इस बारे में बजरंग दल के जिला प्रमुख सूर्यकांत बजरंगी से बात की तो उन्हने बताया कि यह घटना कल रात 12:00 बजे की है और जब उन्हें इस मामले की सूचना मिली तो उन्हें अपने कार्यकर्ताओं के साथ जाकर देखा तो गया नही मिली, सुबह साहब सिंह सैनी ने काफी ढूंढाने की कोशिश की, बजरंग दल के कार्यकर्ता शाम 7 बजे करीब गन्ने के खेत की ओर गए तो उन्होंने देखा कि गाय का धड़ कटा हुआ पड़ा है, ओर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।

क्या कहते है आशीष शर्मा पढ़िए:
जब राष्ट्रीय हिंदी सा० समाचार पत्र हरिद्वार की गूंज, HKG NEWS पोर्टल के प्रधान संपादक रजत चौहान ने भिक्कमपुर चौकी इंचार्ज आशीष शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया हैं पुलिस जांच में जुटी है उन्होंने कहा कि इस तरह का मामला बिलकुल भी बर्दाश नही किया जायेगा। पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इस मौके पर बजरंगदल जिला प्रमुख अर्जुन कश्यप, बजरंग दल के प्रखण्ड संयोजक आकाश, अंकित सैनी, ग्राम प्रधान जितेंद्र, चित्र कुमार, मुकुल, सूरज, एंंव अन्य कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours