हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्ति) रुड़की। भारत स्वच्छता मिशन अभियान की नगर निगम ब्रांड एंबेसडर अंजुम गौड़ ने कहा कि सच्चे मन से की गई सेवा की ईश्वर की सेवा है। सिविल लाइन स्थित हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों को फल वितरित करते हुए उन्होंने कहा कि सेवा का कोई रूप नहीं होता और सच्चे मन से की गई सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा होती है।
उन्होंने कहा कि यह हमारे देश की मिली-जुली संस्कृति का प्रतीक है कि यहां हर धर्म की जाति के लोग मिलजुल कर सभी धार्मिक पर्वों एवं त्योहारों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस अवसर पर समाजसेवी रेनू कश्यप, अरविंद कुमार तथा इमरान देशभक्त प्रमुख रूप से मौजूद रहें।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours