हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग गांव के कुछ युवकों में ट्यूबेल पर करीब 4 दिन पहले नहाने को लेकर विवाद हो गया था जो रंजिश कि वजह बना हुआ था उसी विवाद के चलते आज डेरा कलाल गांव के एक श्रवण नाम के युवक ने पीतपुर गांव में पहुचकर कुछ युवकों के ऊपर हवा में तमंचा लहराना शुरू कर दिया और गाली गलौज भी शुरू कर दी।
इस दौरान गांव के कुछ युवक इकट्ठा हो गए और उसे घेर लिया जब उसने अपने आप को घिरा देखा, तो उसने एक युवक के ऊपर फायर झोंक दिया। पास खड़े कुछ युवकों ने इसकी वीडियो बना ली,
आप तस्वीरों में भी देख सकते हैं कि युवक किस तरह सरेआम तमंचा लहरा रहा है युवक द्वारा चलाई गई गोलियों से एक गोली पीतपुर गाव के युवक के पैर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इतना ही नही आसपास खड़े बच्चों को भी तमंचे से चली गोली के छर्रे लगे और अन्य चार लोगों को भी हल्के-फुल्के छर्रे लगे। लेकिन जिस युवक के पैर में गोली लगी है उसकी हालत बेहद गंभीर है मामले की सूचना लक्सर पुलिस को दी गई। सुचना पाकर लक्सर पुलिस आनन फानन मेें मौके पर पहुंची और घटना को देखते हुए लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजन सिंह ने गांव में फिलाल पुलिस बल लगा दिया है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours