हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। उत्तराखंड पुलिस द्वारा भिक्षा नही शिक्षा दो अभियान जो चलाया जा रहा है उसमें आपरेशन मुक्ति के दौरान पुलिस द्वारा प्रभावी कदम उठाते हुए, जबरन दुधमुंहे बच्चो को गोद में लेकर कनक चौक मे भीख मांग रही, तीन महिलाओं को दि0 30/6/19 को उ०नि० विनीता चौहान व उनकी टीम में शामिल का० पूनम का० गणेश, का०किशन, का०रवि जोशी के द्वारा गिरफ्तार किया गया व थाना डालनवाला ले जाया गया,
जहाँ उक्त महिलाओ द्वारा सार्वजनिक स्थान पर भीख मांगने को लेकर उनके विरूद्ध धारा 9/10 बैग्गिंग एक्ट व 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत दंडनीय कार्यवाही करते हुए मु०अ०स०109/19, 110/19/111/19 पंजीकृत करके उक्त तीनों महिलाओं को मा० न्यायालय मे पेश करके हरिद्वार भेजा गया, आपको बताते चलें कि उत्तराखंड पुलिस की मुहिम भिक्षा नही शिक्षा दो रंग ला रही है और साथ ही साथ बच्चों को भी पढ़ने का मौका मिल रहा है
आपको बताते चलें कि शाम के समय सीओ सिटी शेखर सुयाल के नेतृत्व मे, घंटाघर के आस पास एडमिशन वाले बच्चो के साथ लेकर जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें सभी लीडर व टीम मेम्बर मौजूद रहे, आपको बताते चले कि आपरेशन मुक्ति की दोनो टीम उ0 नि0 राकेश भट्ट व उ0नि0 विनीता चौहान के नेतृत्व मे ईमानदारी से काम कर रहे हैं।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours