हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। जहाँ एक ओर अधिकांश लोग रविवार को 10 बजे तक सोना पशनद करते हैं तो वही दूसरी ओर गंगा माँ के घाटों को सुंदर, स्वच्छ बनाने का बीड़ा उठाया हैं। इसी क्रम में स्पर्श गंगा की टीम और नेहरू युवा मंडल अजीतपुर ने संयुक्त रूप से चंडी घाट निकट नमामि गंगे घाट पर स्वछता व जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अलावा आसपास के लोगों को स्वच्छता और सफाई के बारे में स्थानीय लोगो को जागरूक भी किया कि घाटों पर गंदगी ना करें, गंगा माता में साबुन तेल आदि का इस्तेमाल ना करे।आज के अभियान में वीर, उत्सव, शुभम, प्रखर कश्यप, भास्कर, राहुल, अक्षित, रोहित, विकास, अनुज, शुभम, यादव, प्रतीक्षा के अलावा आस पास के बस्तियों के लोगो ने भी अपना अमूल्य समय देकर श्रम दान करते हुवे घाटो की सफाई की।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours