हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार महानगर कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों द्वारा कावड़ियों को प्रेम नगर चौक न्यू हरिद्वार में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सेवादल के कार्यकर्ताओं ने शिव भक्तों की बढ़-चढ़कर सेवा की। वहीं कांग्रेस सेवादल की महानगर अध्यक्ष मंजू रानी ने कहांं कि शिव भक्तों की सेवा सामाजिक कार्य है तथा ऐसा कार्य करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है और सच्चे मन से की गई सेवा ईश्वर को भी बड़ी प्रिय होती है। इस अवसर पर महानगर महिला संगठक स्वाति शर्मा, महानगर सचिव प्रमजीत सिंह, अमन कुमार, आकाश कुमार, नोसाद अली आदि लोगों के मौजूद रहे।
समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें





Post A Comment:
0 comments so far,add yours