हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कांवड़ मेले के चलते श्यामपुर चंडी पुल पर नमामि गंगे घाट के पास एक महिला अपने पति के साथ जनपद बदायू से कांवड़ के लिए आई थी। जो काफी कराह रही थी जिसको पूछा गया, तो उसने शर्म लिहाज के कारण कुछ नही बताया फिर महिला के पति से कारण पूछा तो उसके द्वारा बताया गया कि उसकी पत्नी गर्भवती है चूंकि महिला बहुत कराह रही थी इसलिए बिना समय गवाये एम्बुलेंस का इंतजार किये बिना तुरन्त महिला को थाने की सरकारी गाड़ी में एस०आई० कर्मवीर के माध्यम से महिला अस्पताल के लिए रवाना किया, तो रास्ते मे ही उक्त महिला का प्रसव(पुत्र ) हो गया, महिला और उसके नवजात शिशु को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां जच्चा -बच्चा दोनो सुरक्षित है थाना श्यामपुर की सूझबूझ से महिला और उसके नवजात शिशु का जीवन बचाया गया। यदि थोड़ी भी देर होती तो उक्त महिला व उसके नवजात शिशु के जीवन को खतरा हो सकता था। महिला और उसका पति पुत्र रत्न की प्राप्ति से और उत्तराखंड पुलिस के मानवतापूर्ण कृत्य से काफी प्रसन्न थे। पुलिस प्रशासन की अस्पताल कर्मियों व मोजूद लोग द्वारा भी काफी सराहना की गई।
समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें





Post A Comment:
0 comments so far,add yours