हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र चौराहे से राईसी जाने वाले गाँव कुड़ी भगवानपुर जाने वाले मार्ग पर सड़क जानलेवा साबित हो रही है, और खतरनाक गड्ढों में गिरकर रोजाना राहगीर व वाहन सवार चोटिल हो रहे है, इससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है, कई बार जनप्रतिनिधियों समेत अधिकारियों के वाहन तक गड्ढों में फंस चुके है, मगर किसी ने सड़क को दुरुस्त कराने की जहमत नहीं उठाई, हम बात कर रहे है, राईसी से जाने वाला कुड़ी भगवानपुर गांव की जिसमे बीजेपी के बड़े नेता के घर से सामने से ही गांव में रोड जा रही है, और सबसे बड़ी बात यह है, कि वहाँ पर शिव मंदिर है, जिससे वहाँ के लोगो को मंदिर आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

   समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें

लक्सर नगर के कोतवाली चौराहे से राईसी जाने वाले मुख्य मार्ग से इन गड्ढों में रोजाना कई वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे है, सड़क के बीचो बीच इन गड्ढों से चौपहिया वाहन बमुश्किल पार होते है, हालांकि क्षेत्र में आने वाले जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के वाहन भी कई बार गड्ढों में फंस चुके हैं, लेकिन किसी ने उन्हें गंभीरता से नहीं लिया, नतीजतन ये गड्ढे जानलेवा बनते जा रहे है, और कभी भी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकते है, आखिर आम समाज ही इन परेशानियों से दो चार होता है, आम जन के चलने वाले लोगो को गढ्डे से होकर गुजरना मजबूरी बन गई है, चलो सडको के गढ्डो से जो परेशानी हो रही है, वो होती ही है, लेकिन बरसात मे इन गढ्डो वाली सडको पर पानी भरने से आम आदमी कहा कहा को जाना है, वाहन लेकर या पैदल इसका अनुमान नही लगा पाता है, आखिर कब तक समाज अपने मत से केवल बात करने वाले लोगो को चुनते रहेगे।

  समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours