हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। बारिश के चलते सड़क किनारे खड़े पेड़ बीच सड़क पर गिर जाने से रास्ता बंद हो गया है जिसके कारण आम जनता को सड़क से निकलना दुश्वार हो गया है मगर प्रशासन का इस और ध्यान नहीं जा रहा है जिससे वाहनों स्वामियों को सड़क से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है आपको बता दें लक्सर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत यह सड़क केहड़ा और खंरजा कुतुबपुर गांव को जोड़ती है सड़क के बीचो बीच तेज हवा और बरसात के चलते खेत के किनारे पर खड़ा शीशम का पेड़ गिर गया हैं। प्रशासन की घोर लापरवाही देहात के लोगों पर भारी पड़ रहा है। कावड़ मेला यात्रा सर पर होने के बाद भी प्रशासन की नींद नहीं खुल रही है। प्रशासन को चाहिए ऐसी छोटी-छोटी समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लिया जाए और रास्ते को दुरुस्त किया जाए। समाचार लिखे जाने तक शीशम का पेड़ सड़क पर पढ़ा हुआ था।
समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें




Post A Comment:
0 comments so far,add yours