(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जिस तरह भिक्कमपुर चौकी का शर्मनाक घटना का परिकरण सामने आया है कि एक विधायक आरएसएस कार्यकर्ताओं के साथ चौकी में धरना पर बैठ कर पुलिस प्रशासन पर अपना रौब गालिब कर उनकी फिती उतरवाने की धमकी दे रहा हैं। क्या अब ईमानदार पुलिस कर्मियों को जैसे विधायकों के दबाव में कार्य करना होगा। यह देश के लिए बहुत ही शर्मनाक घटना है। अब बात कि जाये एस ०आई० आशीष शर्मा की। तो एस०आई० आशीष शर्मा एक कर्मठ, ईमानदार पुलिसकर्मी है वह जहां-जहां तैनात रहे हैं उन्होंने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए जनता के हितों में कार्य किए हैं अगर कोई व्यक्ति अपराध करता है उसको सजा मिनी चाहिए कानून सबके लिए बराबर है कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए, उस व्यक्ति के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई पुलिस प्रशासन को करनी चाहिए, चाहे वह मंत्री हो, विधायक हो, सरकारी कर्मचारी हो या आम जनता का कोई नागरिक हो, सूत्रों से पता चला है कि आरएसएस कार्यकर्ता अपना खौफ दिखाकर एस० आई० आशीष शर्मा को दबाने में लगा था वह एस० आई० आशीष शर्मा को गवारा न हुआ और पुलिस प्रशासन का मान रखते हुए उन्होंने जो उचित समझा वही कार्य उस समय किया। एक कर्मठ, ईमानदार पुलिसकर्मी को विधायक के दबाव में आकर पद मुक्त करना यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। वहीं विधायक संजय गुप्ता खुलेआम वीडियो में एसएसपी को माफी से लेकर फिती उतरवाने की धमकी दे रहा है इतना हंगामा होने के बाद भी पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों ने कोई भी कार्यवाही विधायक तथा आरएसएस कार्यकर्ताओं पर नहीं की। और उल्टा एस०आई० आशीष शर्मा को अपनी ईमानदारी से ड्यूटी करने का हर्जाना भुगतना पड़ा। एक तरफ एसएसपी कांवड़ मेले में दिन-रात मेहनत कर कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में लगे हैं
देखें वीडियो: विधायक जी क्या बोल रहे है
वहीं सरकार के विधायक अपना रौब गालिब कर कानून व्यवस्था को बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। और विधायक जी तो हमेशा ही विवादित बयान बाजी की सुर्खियों में रहते ही हैं कोई न कोई विवाद करना उनका शौक बन चुका है क्या जनता ने इसलिए ही संजय गुप्ता को विधायक पद से नवाजा था कि विकास का रास्ता छोड़ विवादों में ही जमे रहे। सरकार द्वारा भी अपने विधायक पर कोई भी कार्यवाही आज तक अमल में नहीं लाई गई है जिससे सरकार की भी छवि जनता के बीच धूल मिल हो रही है। क्या था पूरा मामला पढ़िए- आरएसएस के सैकड़ों कार्यकर्ती भिककम्पुर चौकी पर धरना देने पहुंचे थे कार्यकर्ताओं का आरोप था कि लक्सर में अवैध खनन जोरों से चल रहा है जब इसके खिलाफ आवाज उठाई गई तो, अवैध खनन माफिया ने एक आरएसएस कार्यकर्ता के घर में घुसकर मारपीट की, इस विवाद से कार्यकर्ता चौकी में तहरीर देने पहुंचे तो चौकी इंचार्ज आशीष शर्मा ने आरएसएस कार्यकर्ताओं से तहरीर नहीं ली गई, जिसके बाद कार्यकर्ता चौकी पर धरने पर बैठ गए, इस दौरान लक्सर के बीजेपी विधायक संजय गुप्ता मौके पर पहुंचे और एसएसपी से फोन पर वार्ता की, फोन पर वार्ता करते ही विधायक आग बबूला हो गए और तेज तेज बोलने लगे। वहीं संजय गुप्ता विधायक का कहना है कि मैंने एसएसपी से फोन पर बात की तो उन्हें उल्टा ही मुझे कह दिया, कि तुम ही विवाद करवाते हो, तुम पर ही में कार्रवाई करूंगा, इस बात को लेकर विधायक ओर भड़क गए और धरने पर बैठ गए। और एसएसपी को माफी मांगने से लेकर फिती उतरवाने की धमकी देने लगे। इतना ही नहीं विधायक संजय गुप्ता ने डीजीपी से भी इस संबंध में बात की।
समाचार व विज्ञान के लिए सम्पर्क करें

Post A Comment:
0 comments so far,add yours