हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार में सिंहद्वार के निकट हरिद्वार की मीडिया और पुलिस विभाग ने महिला उप निरक्षक अनिता शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य मे संयुक्त रूप से पर्यावरण की रक्षा हेतु गंगा किनारे बनाये गए बगीचे में वरक्षारोपण किया। अनिता शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार सड़को पर वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण दिन प्रतिदिन पर्यावरण दुष्प्रभावित हो रहा है
उसे देखते हुवे धरती को पेड़ पौधों से सजाना होगा। गगन शर्मा ने कहा कि हमे पेड़ लगाने के बहाने तलाशने होंगे जिससे कि अधिक से अधिक संख्या में प्रति वर्ष पेड़ लग सके। योगेश शर्मा ने कहा कि पर्यावरण में फैली अशुद्ध वायु को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर ही शुद्ध किया जा सकता है। टयातायात पुलिस से जितेंद्र थापा ने आश्वासन दिया कि वो ऐसे सभी समाजिक कार्य के लिये हमेशा बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। वहाँ उपस्थित सभी ने अनिता शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर कनखल थाने से महिला उप निरक्षक अनिता शर्मा, हरिद्वार ट्रैफिक पुलिस से जितेंद्र थापा, 24 हॉर्स टुडे न्यूज़ (क्राइम) डिस्टिक ब्यूरो चीफ से योगेश शर्मा, हरिद्वार की गूंज से उत्तराखंड प्रभारी गगन शर्मा, कॉन्स्टेबल दीपक, हेड कॉन्स्टेबल राजेश उपस्थित रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours