हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी के निर्देशानुसार थाना भगवानपुर में क्षेत्राधिकार मंगलोर द्वारा आगामी कांवड मेला के सम्बन्ध में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें थाना क्षेत्रान्तर्गत एसपीओ, स्थानीय व्यापारी, मीट विक्रेता विभिन्न संगठनो से जुडे लोग सम्मिलित हुए। 
जिनसे आगामी कांवड मेला को सकुशल सम्पन्न कराने विचार विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ साथ क्षेत्रधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा गया कि अगर किसी भी शरारती तत्व ने कांवड़ मेले का माहौल खराब करने की कोशिश की तो पुलिस प्रशासन उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई कांवड़ मेले का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें। उन्होंने कहा पुलिस प्रशासन के साथ-साथ हर एक नागरिक का कर्तव्य है कि कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours