हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। पिछले कुछ महीनों से केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना का लाभ जनता नही उठा पा रही हैं। राशन कार्ड बनाने वाली एक निजी संस्था के संचालक द्वारा जानकारी मिली कि पुराना राशन कार्ड 10 डिजिट का होता था, अब नया राशन कार्ड 12 डिजिट का होने के कारण उसे अपडेट करने में टेक्निकल फाल्ट आ रहा है। इससे पूर्व लोकसभा चुनाव के आचार संहिता के कारण राशन कार्ड बनाने में दिक्कत आने के कारण जनता आयुष्मान योजना का लाभ नही ले पा रही थी। ज्वालापुर तहसील में महीने के पहले मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर जब इस विषय मे हरिद्वार के जिलाधिकारी चौधरी से बात की तो उन्होंने कहा कि वो इस विषय मे सीएमओ से बात करेंगे। अब देखना ये हैं कि अभी आम जनता को आयुष्मान योजना का लाभ लेने के लिए कितना इंतजार और करना पड़ेगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours