हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थाना पथरी फेरूपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कटारपुर चौराहे पर कौशल देवी पत्नी ओमपाल सिंह निवासी बहादरपुर जट कावडियो की मोटरसाइकिल से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस तथा स्थानीय नागरिकों की मदद से महिला को मैक्स वेल जगदीशपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां पीड़ित का उपचार किया जा रहा है डॉक्टरों ने महिला की हालत खतरे से बाहर बताई है। यह घटना सुबह लगभग 8:00 बजे घटी, जब महिला पंतजलि फूड पार्क में काम करने के लिए जा रही थी कटारपुर चौराहे को पार करते समय तेज गति से आ रहे कावडियो की मोटरसाइकिल से टकरा गई। चौकी प्रभारी देवेंद्र पंत ने बताया कि महिला कावड़ियों की मोटरसाइकिल से टकराने का मामला प्रकाश में आया है और मोटरसाइकिल सवार कावड़िये भी गिरकर चोटिल हूए हैं जिसमें राहुल कुमार पुत्र सिकंदर, राकेश कुमार गुप्ता पुत्र सीधेश्वर निवासी पंछी विहार मालवीय नगर नई दिल्ली हैं उन्होंने बताया कि जो डाक कावड़ में मोटरसाइकिल से सवार होकर हरिद्वार गंगा जल लेने आ रहे थे जिनको प्राथमिक उपचार के लिए रवाना किया गया है उनकी मोटरसाइकिल चौकी परिसर में लाया गयी है जिनका हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।
समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें




Post A Comment:
0 comments so far,add yours