हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कावड़ मेले में लाखों के की तादाद में आए दिन शिवभक्त अपनी श्रद्धा के साथ धर्मनगरी पहुंच रहे हैं और वापसी में गंगाजल लेकर अपनी मंजिल की ओर रवाना हो रहे हैं। भारी संख्या में पहुंच रहे कावड़िए अपने परिजनों व अपने साथियों से बिछड़ भी जाते हैं। मित्र पुलिस अपने कर्तव्य को ईमानदारी के साथ निभा कर अपनों से बिछड़े कांवड़ियों को लगातार मिल रही है और अपनों से बिछड़ो को मिलाने वाला व्यक्ति ईश्वरीय दूत से कम नहीं है। इसी क्रम में मित्र पुलिस ने एक शिवभक्त अनुज पुत्र अनिल उम्र 14 वर्ष निवासी सूजडू थाना सिविल लाइन्स मुजफ्फरनगर को उसके साथियों से मिला है जो 2 दिन पहले अपने साथियों से बिछड़ा गया था जिसको आज दूधादारी चौक से बरामद कर उसके साथियों से सम्पर्क कर साथियों के सकुशल सुपुर्द किया गया है।

  समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours