हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार आपको बताते चले कि लापता लड़की मनीषा रावत का झाल पर शव मिलना तथा रुड़की में पोस्टमार्टम करने के पश्चात उसके परिजन जयपाल सिंह रावत, दीपक रावत, यशपाल रावत, अंकित, अमित, राजवीर लड़की की मां व बहनों के साथ भारी संख्या में उनके मूल निवास ग्राम धारी पोस्ट चमोली जनपद पौड़ी गढ़वाल से भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो कर एसएसपी कार्यालय रोशनाबाद पहुंच कर मुख्यालय में प्रदर्शन किया, आपको बता दें कि लड़की अकम्स में कार्यरत थी ओर वह रावली महदूद में रहती थी, चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति रजिस्टर्ड के केंद्रीय अध्यक्ष जे०पी० पांडे ने दूरभाष पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर पुलिस मुख्यालय बुलाया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 12:30 बजे का समय दिया, समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे एवं महामंत्री जगमोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में परिजनों  एवं क्षेत्रवासियों की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से वार्ता हुई परिजनों ने आक्रोश प्रकट कर कहा कि अगर पुलिस सतर्कता बरती तो मनीषा को बचाया जा सकता था क्षेत्रवासियों ने समाचार पत्रों में प्रकाशन आत्महत्या संबंधी समाचार पर भी आक्रोश प्रकट किया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जेपी पांडे के नेतृत्व में परिजनों से वार्ता पर आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने  पर अगर मनीषा की हत्या हुई है तो हत्यारों को नहीं बख्शा जाएगा, मनीषा का ग्राम वासियों व परिजनों ने चंडी घाट पर उसका दाह संस्कार किया, उधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता चमोली, जिला उपाध्यक्ष मनु रावत ने चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति की महिला प्रकोष्ठ चिन्हित प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्षा मधु नौटियाल एवं केंद्रीय महामंत्री रश्मि चमोली ने पुलिस को बताया कि सिडकुल में हो रही निरंतर महिला उत्पीड़न महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

   समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours