हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर क्षेत्र के अंतर्गत मुंडाखेड़ा खुर्द गांव के पास रेलवे ट्रैक पर बने रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति ने ट्रेन से टकराकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला संदेहास्पद माना जा रहा है व्यक्ति के ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की घटना आसपास के इलाके में आग की तरह फैल गई, हर कोई व्यक्ति को देखने दौड़ पड़ा, मामले की जानकारी लक्सर पुलिस को दी गई, पुलिस आनन फानन मे मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव की तलाशी ली गई, तो तलाशी के दौरान मृतक व्यक्ति की जेब से उसका पहचान पत्र निकला, जिससे मृतक युवक की पहचान अशोक कुमार पुत्र प्रेमचंद निवासी ग्राम मखाली तहसील इंद्री जिला करनाल के रूप में हुई,
    देखें वीडियो: लक्सर सीओ राजन सिंह
जब हमने इस पूरे मामले में लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजन सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि युवक लक्सर के अकोढा खुर्द गांव में आया हुआ था बताया जा रहा है कि इस गांव में मृतक व्यक्ति की ससुराल है उसकी पत्नी अपने घर आई हुई थी यह व्यक्ति पिछले कई दिनों से यहां था और आज सुबह उसने अपने सामान के साथ ट्रेन से टकराकर अपनी जान दे दी मामला प्रथम दृष्टया खुदकुशी का लग रहा है फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया गया है परिजनों को मामले की सूचना दी गई है जैसी भी तहरीर मिलेगी उसी के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours