हरिद्वार की गूंज (24*7)
समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पथरी क्षेत्र डांडी चौक चौराहे के समीप नदी के रपटे की लगातार बारिश के चलते हालत खस्ता हो गई है। नदी के रपटे में पड़े पाइपों में बने बड़े-बड़े गड्ढे बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। यह रपटा कई वर्षों से खस्ताहाल हालत में है हजारों की संख्या में यात्री इस रपटे से होकर अपनी मंजिल पर जाते हैं। वहीं सावन महीने में कांवड़ मेले के चलते शिवभक्तों के लिए भी परेशानी का कारण बना हुआ है आज डाक कावड़ अधिक बढ़ने पर रूट चेंज कर दिया गया है जिससे आने वाले शिवभक्त लक्सर से होते हुए सुभाष गढ़ इक्कड़ कला से हरिद्वार हर की पौड़ी पहुंच रहे हैं विभागीय अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण किसी के घर का चिराग बुझ भी सकता है। आपको बता दें कि बहादराबाद से पथरी सुग्रासा गांव पर पडने वाले रास्ते का पुल भी क्षतिग्रस्त है जिसमें लम्बा सफर करके आ रहे शिवभक्तों को क्षतिग्रस्त सड़कों, पुल और रपटे से बड़ी दिक्कतों का सामना करके हरिद्वार पहुंचना पड़ रहा है जिसमें आज एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटने से बच गई अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना घट सकती थी वही सड़के भी अपनी बदहाली पर खून के आंसू रो रही है सड़कों में गड्ढे नहीं, गड्ढों में सड़क दिखाई दे रही है डांडी चौक अलीपुर से बहादराबाद जाने वाला मार्ग भी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त है
जिसमें आने जाने वाले राहगीर आए दिन चोटिल हो रहे हैं वहीं इक्कड़ कला से ऐथल लक्सर जाने वाले मार्ग की भी कुछ हालत ऐसी ही हो रही है जिसमें बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं और अब बरसात के चलते गड्ढों में पानी भरा हुआ है जिससे गड्ढों का पता नहीं लग पा रहा है जिससे वाहन स्वामी गड्ढों के कारण चोटिल हो रहे हैं पुल और रपटे की बात की जाए तो अधिशासी अभियंता की ओर से दोनों साइड में बोर्ड लगा कर रास्ते को पूर्ण रूप से बंद किया हुआ है लेकिन दूर-दूर से आने वाले शिवभक्त अपनी जान जोखिम में डालकर रपटे, पुल से गुजर रहे हैं जिनके साथ कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। सरकार के विकास के बड़े-बड़े दावे खोखले नजर आ रहे हैं।सरकार के जनता से विकास के दावे हवा हवाई हो गए हैं सत्ता में आने के लिए पार्टियां जनता से विकास के दावे तो करती है लेकिन सत्ता में आने के बाद जनता की समस्याओं को भूल कर मलाई चाटने में लग जाते हैं।
समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें





Post A Comment:
0 comments so far,add yours