हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कंट्रोल रूम से समय करीब 14:00 बजे सूचना प्राप्त हुई की जगजीतपुर गंगा प्रदूषण कार्यालय के बाहर एक कावड़िया की मृत्यु हो गई है सूचना पर तत्काल चौकी से एस आई शंभू सिंह सजवान, एस आई जयपाल सिंह हमराही कर्म गण के मौके पर गए,
देखने एवं आसपास के प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल का तेल खत्म होने के कारण धक्का मारकर आ रहा था जिसने अचानक सीने में दर्द होने की बात करते ही जमीन पर लेट गया। व्यक्ति को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से जीडी अस्पताल हरिद्वार ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने चेक करने पर मृत्यु घोषित किया। मृतक के फोन पर कॉल आने पर इसका नाम मोहित गुप्ता पुत्र प्रेम सागर गुप्ता निवासी दिल्ली ज्ञात हुआ है परिजनों के आने पर पंचायत नामा आदि कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें






Post A Comment:
0 comments so far,add yours