हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हिंदू मुस्लिम एकता संघ के तत्वावधान में बढेडी राजपूताना में शिवभक्तों के लिये भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदू मुस्लिम एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। तथा आने वाले शिव भक्तों की पूर्ण रूप से प्रसाद वितरित कर सेवा की। 
वहीं हिंदू मुस्लिम एकता संघ के अध्यक्ष गुलजार राणा ने कहा कि जनपद से गंगाजल लेकर जाने वाले हमारे काँवड़ यात्री जहां एक धार्मिक कार्य को अंजाम देते हैं वहीं विभिन्न झांकियों तथा काँवड़ के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, स्त्री शिक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सामाजिक समरसता, गंगा की स्वच्छता तथा विभिन्न प्रकार के मनमोहक दृश्य के माध्यम से अपना संदेश समाज तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू मुस्लिम  एकता में ही सबसे बड़ी जीत है एकता लाओ, देश बचाओ। जिससे हमारा देश ऊंचाइयों के शिखर को छुएं। इस अवसर पर सोनू चौधरी, अरविंद प्रजापति, रवि रोड, जाकिर हसन, अभिषेक रोड, जसविंदर चौधरी, बृजेश चौधरी, राजपाल रोड, धीरेंद्र कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

  समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours